Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-11-19 at 10.48.27 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 नवंबर 2024। मुख्य बाजार में मंगलवार दोपहर एक दुकान मे मात्र 20 मिनिट में गल्ला तोड़कर लाखों रूपए व जरूरी दस्तावेज चोरी करने का मामला सामने आया। लिखमादेसर निवासी जयप्रकाश पुत्र नथूनाथ सिद्ध ने पुलिस को अज्ञात चोर के खिलाफ परिवाद देते हुए मामला दर्ज करने की मांग की। सिद्ध ने टाइम्स को बताया कि बाल भारती स्कूल के पास उसकी खल चूरी की दुकान है। मंगलवार को सुबह करीब 11.45 बजे वह अपनी दुकान के गल्ले के ताला लगाकर किसी काम से बाहर गया। मात्र 20 मिनिट बाद 12.05 मिनिट पर वह अपनी दुकान लौटा तो देखा गल्ले का ताला तोड़ा हुआ है। गल्ले में रखे 68,000 रूपए व पर्स, उसमें रखे परिचय पत्र, लिखा पढ़ी के कागजात व अन्य जरूरी दस्तावेज अज्ञात चोर पार कर ले गया। परिवादी ने पुलिस से चोर को पकड़कर उसकी नगदी व दस्तावेज दिलवाने की मांग की। खबर लिखे जाने तक परिवाद पर थाने में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।