Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 दिसम्बर 2021। रेलवे द्वारा क्षेत्र के यात्रियों के लिए दिल्ली बीकानेर एक्सप्रेस चला रखी है लेकिन इस ट्रेन में लगातार हो रही लूट, चोरी की वारदातों के बाद अब स्थानीय स्तर पर इसे लूट एक्सप्रेस कहा जाने लगा है। इस ट्रेन में चाहे फर्स्ट ऐसी हो चाहे थर्ड एसी या स्लीपर, हर जगह यात्री और उनका सामान असुरक्षित है। अभी अभी मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास निवासी प्रदीप सोनी पुत्र ओमप्रकाश सोनी अपने परिवार के साथ श्रीडूंगरगढ़ से दिल्ली के लिए इसी ट्रेन में एस-4 में स्लीपर क्लास में रवाना हुए थे। परिवार के सदस्य रात को करीब 2 बजे तक तो जागते रहे और उसके बाद उनको नींद आ गई। सुबह 5 बजे उठे तो देखा कि उनकी पत्नी का हैंड पर्स ओर मोबाइल गायब था। रास्ते में अज्ञात अपराधियो ने रेवाड़ी के आसपास इस वारदात को अंजाम दिया। हालांकि बैग को सुरक्षित रखने के लिए उनकी पत्नी बैग को हाथ मे डाल कर सोई थी लेकिन आरोपी बैग के कस्से काट कर लूट कर ले गए। बैग में करीब 3.5 लाख रुपये के गहने और नगदी थे। विदित रहे कि इसी प्रकार की लूट शुक्रवार रात को थर्ड एसी में सफर कर रहे कस्बे के बिग्गाबास निवासी सुनील राठी के साथ हुई और उससे पहले देवकिशन सोमाणी के साथ भी फर्स्ट एसी में हुई है। लगातार हो रही वारदातों के बाद यात्रियों में भय है और विवाह सीजन में यात्रा करने से लोग कतराने लगे हैं।