Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2023। पत्नी ने घर की खराब पाईप लाइन ठीक करने श्रमिक को बुलाया और इससे नाराज पति ने श्रमिक का कुल्हाड़ी से सिर फोड़ दिया। दंताली से वार कर उसे घायल कर दिया और पत्नी व बेटी ने उसे श्रीडूंगरगढ़ राजकीय अस्पताल पहुंचाया। हैड कांस्टेबल राकेश कुमार ने बताया कि बिग्गा निवासी खेताराम पुत्र गोपालराम मेघवाल ने इसी गांव के श्रवणराम पुत्र मांगीलाल व उसके बेटे पवन पर एकराय होकर मारपीट कर घायल करने व 15000 रूपए छीन लेने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 8 मई सोमवार शाम 4 बजे वह उमादेवी पत्नी श्रवणराम बावरी के घर पानी फिटिंग का काम करने गया तो उसी समय आरोपियों ने आकर उसके साथ कुल्हाड़ी व दंताली से मारपीट की। गाली गलौच करते हुए कि तेरी हिम्मत कैसे हुई यहां पानी का कनेक्शन करने की। पीड़ित को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया व सिर में दस टांके भी आए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।