Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 नवबंर 2023। एसबीआई बैंक द्वारा सीएसआर के फंड का सदुपयोग करते हुए भावी पीढ़ी को टैक्नोलॉजी से जोड़ने में मदद करने की पहल की है। आज श्रीडूंगरगढ़ बैंक के शाखा प्रबधंक राकेश ओला की पहल पर गांव बिग्गाबास रामसरा के शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी राउमावि में 5 लाख रूपए की लागत से कंप्यूटर लैब व स्मार्ट क्लास रूम बनाया गया है। ओला ने बताया कि समय समय पर सीएसआर फंड का उपयोग सामाजिक सेवा के कार्यों में किया जा रहा है जिससे क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विकास में कार्य हो व नागरिकों को कुछ राहत मिल सकें। बता देवें इस फंड के उपयोग के लिए एसबीआई को 17 जिलों में से 1 विद्यालय का चयन करना था और ओला की अनुशंषा पर बैंक अधिकारियों ने इस स्कूल का चयन किया गया है। इससे पूर्व भी एसबीआई द्वारा बिग्गाबास रामसरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 10 लाख रूपए की लागत से मेडिकल उपकरण दिए गए थे। स्कूल स्टाफ ने शाखा प्रबंधक का आभार जताया व बच्चों के हित में इस कार्य की सराहना की। अनेक ग्रामीणों ने भी ओला का आभार जताया।