Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अप्रैल 2023। पड़ौसी उपखंड सरदारशहर के खुंडया गांव की रोही में एक महिला ने अपने ही दो बच्चों केा कुंड में डुबो कर मार डाला। रामसीसर भेडवालिया निवासी कानाराम भामूं ने पुलिस थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार को वह खेत मे पशु चरा रहा था। पत्नी ममता ने 3 वर्षीय पुत्री हिमानी और 7 माह का पुत्र मयंक ढाणी में ही थे। देर शाम ढाणी के पास बने कुंड पर खड़ी पत्नी ममता ने उसे बुलाया और बताया कि उसने पुत्री हिमानी व पुत्र मयंक को पानी के कुंड में डाल दिया है। कुंड में बच्चों के शव देख कानाराम ने पड़ोसियों को व रिश्तेदारों को सूचना दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बच्चों के शव कुंड से निकाल कर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाए। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि आरोपी महिला शारीरिक बीमारियों के कारण मानसिक रूप से परेशान थी। शायद इस कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने पति की रिपोर्ट पर आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।