Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 नवंबर 2025। सेरूणा थाना क्षेत्र के गांव भोजास में बंद पड़े मकान में बीती रात चोरों ने सेंधमारी की है।
थानाधिकारी पवन शर्मा व हैड कांस्टेबल आवड़दान टीम सहित मौके पर गए और साक्ष्य जुटाए। घर के मालिक बजरंगसिंह पुत्री हरिसिंह राजपुरोहित कलकत्ता प्रवासी है। मकान में चोरों ने घर में रखी अलमारी व संदूक के ताले तोड़े और वारदात को अंजाम दिया। परिवादी पाली में किसी समारोह में शामिल होने पाली आए हुए थे और गुरूवार शाम को सेरूणा थाने पहुंच गए है। परिवादी ने रिपोर्ट देते हुए पुलिस को बताया कि कुछ नगदी रूपए व एक सोने की आड, चांदी की पायल, 20-25 हजार नदगी चोर ले गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह जांच अधिकारी एएसआई महेंद्र सिंह व बीकानेर से एफएसएल टीम के मौके पर पहुंच कर मामले की जांच करेंगे।