Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 दिसम्बर 2020। रविवार रात को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा थानाधिकारी वेदपाल शिवराण की अगुवाई में अवैध ड़ोडा पोस्त के कट्टे के साथ एक तस्कर के गिरफ्तार होने की खबर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने अपने पाठकों को रविवार देर रात ही दे दी थी। इस मामले में सोमवार सुबह एफआईआर दर्ज की गई और सोमवार दोपहर बाद आरोपी सत्यनारायण उर्फ संतोष जाट को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को दो दिनों के पीसी रिमांड पर जांच अधिकारी नापासर थानाधिकारी जगदीश को सौंप दिया गया है। रविवार देर शाम को पुलिस ने श्रीडूंगरगढ थाने के सामने नाकाबंदी कर रखी थी व गाड़ियों को चैक किया जा रहा था इसी दौरान मुखबिर द्वारा गांव तोलियासर के पास स्टेट हाईवे छह पर एक व्यक्ति द्वारा ड़ोडा पोस्त की तस्करी करने की सूचना मिली। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थानाधिकारी वेदपाल शिवराण के नेतृत्व में कॉन्सटेबल सेवानंद, अजीत कुमार, दिनेश, हरफुलसिंह, कमलेश कुमार तोलियासर पहुंचें एवं गांव में नंदी गोशाला के पास हाथ में कट्टा लेकर एक व्यक्ति को खड़ा देखा। पुलिस को देख कर भागने लगा तो जवानों ने उसका पीछा किया और उसे दबोचा व कट्टे में 9.5 किलो डोडा पोस्त जब्त किया। आरोपी की पहचान गांव तोलियासर के निवासी सत्यनारायण उर्फ संतोष जाट के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच नापासर थानाधिकारी जगदीश को दी गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डोडा पोस्त जब्त कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया।