Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2020। देश मे राम मन्दिर निर्माण के लिए भूमिपूजन चल रहा है और हमारे क्षेत्र में विधायक महिया के बढ़ते कद के साथ ही जबरदस्त प्रशासनिक फेरबदल नजर आ रहा है। श्रीडूंगरगढ़ तहसीलदार को भी राज्य सरकार ने एपीओ कर दिया है। तहसीलदार मनीराम खीचड़ को राजस्व मंडल अजमेर में आगामी आदेशों की प्रतीक्षा में हाजिरी देने को कहा गया है। इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी को भी बदल दिया गया है। थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा को श्रीडूंगरगढ़ से हटा कर महाजन लगाया गया है और वेदपाल श्योराण को श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी लगाया गया है। बता देवें राज्य सरकार में विधायक गिरधारी महिया के बढ़ते प्रभाव में विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी के बाद तहसीलदार को भी एपीओ किया गया है ओर थानाधिकारी बदल दिया गया है। अशोक गहलोत सरकार में जहां अभी तक सभी अधिकारी पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अनुशंषा पर नियुक्त हो रहे थे वही अब उनकी डिजायरो पर आए सभी अधिकारियों को एपीओ किया जा रहा, बदला जा रहा है।