Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जनवरी 2021। सर्दी कड़ाके की पड़ रही है ऐसे मौसम में गुनगुनी धूप ना सिर्फ सर्दी से राहत दिलाती है, बल्कि आपकी सेहत का भी ख्याल रखती है। धूप सेकने से बॉडी को विटामिन डी मिलता है जो कोरोनाकाल में हमारे स्वस्थ रहने के लिए बेहद जरूरी है। प्रतिदिन 15 मिनट धूप लेने से विटामिन-डी अच्छी मात्रा में लिया जा सकता है। विटामिन डी हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन शहरों में लोग बंद मकानों में रहते हैं तो ऐसे में लोग खाद्य पदार्थों से ही विटामिन डी हासिल करते हैं। लेकिन आप जानते हैं कि धूप से प्राप्त विटामिन डी हमारी बॉडी को तंदुरुस्त बनाती है। आइए जानते हैं धूप से हमारी बॉडी को कौन-कौन से फायदे पहुंच सकते हैं।

  • हड्डियों या जोड़ों में दर्द है तो धूप में बैठिए। धूप सेंकने से शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन डी मिलता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। धूप सेंकने से सर्दी से होने वाले बदन दर्द से भी राहत मिलती हैं।
  • धूप हमारी बॉडी में मेलाटोनिन हार्मोन को पैदा करती है जो हमारी अच्छी नींद के लिए जिम्मेदार है। इस हार्मोन के होने से अच्छी और सुकुन की नींद आती है। इस हार्मोन से मानसिक तनाव भी कम होता है।
  • धूप में बेठने से शरीर में कोलेस्ट्रोल घटने लगता है, जो वजन कम करने में मददगार साबित होता है।
  • बॉडी में किसी भी तरह का फंगल इंफेक्शन हो गया है तो आप धूप में बैठें। धूप बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाती है और स्किन की समस्याओं से निजात दिलाती है।
  • पीलिए के मरीजों के लिए धूप में जरूर बैठना चाहिए। सूरज की किरणें पीलिया जैसी गंभीर बीमारी को ठीक करने की क्षमता रखती हैं।
  • प्रेग्नेंट महिलाओं को धूप में जरूर बैठना चाहिए। धूप सेकने से बच्चे का विकास अच्छी तरह होता है।
  • सूरज की अल्ट्रावायलेट रेज से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है। मजबूद इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों से महफूज रखेगी।
  • डायबिटीज और दिल के मरीजों के लिए धूप बेहद फायदेमंद है। धूप शरीर में खून जमने की समस्या को दूर कर देती है, जिस कारण शरीर में ब्लड सर्कुलेश