Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20240130-WA0085
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जनवरी 2024। आज सुबह 8 बजे गांव बाडेला में टॉवर पर चढ़ा 53 वर्षीय किसनाराम खिलेरी आखिरकार 14 घण्टे बाद टॉवर से नीचे उतर गया है। उपखण्ड अधिकारी मुकेश चौधरी मौके पर पहुंचे और प्रभावी कार्रवाई का आश्वाशन दिया है। सीआई अशोक विश्नोई ने भी पुलिस द्वारा निष्पक्ष व सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तो किसनाराम नीचे उतर आए। बता देवें मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा रहें। इस दौरान सीओ गोमाराम, तहसीलदार राजवीरसिंह, एसआई बलवीरसिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। ध्यान रहें गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट व विवाद के मामले में कार्रवाई को लेकर परिवादी किसनाराम टावर पर चढ़ गया था।