Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
SDT_news-Recovered-1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 दिसम्बर 2021। किसान आंदोलन की सफलता से उत्साहित संयुक्त किसान मोर्चा विजय यात्रा निकाल रहा है और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आज ये यात्रा विधायक गिरधारीलाल महिया की अगुवाई में पूर्व विधायक अमराराम, पूर्व विधायक पेमाराम धोद के साथ क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में पहुंची। इन गांवो में किसान ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा गांव लिखमादेसर से प्रारंभ हुई व कुंतासर, धीरदेसर चौटियान, सातलेरा, दुलचासर, टेऊ, सूडसर, सांवतसर, लिखमीसर उत्तरादा, साधासर, कुचोर आथुनी, में यात्रा पहुंची। इन गांवो में इन नेताओं का ग्रामीणों ने स्वागत सम्मान किया व सयुंक्त मोर्चा को टेऊ से 11 हजार, लिखमीसर उत्तरादा से 21हजार तथा कॉमरेड भंवरलाल द्वारा 21 हजार का सहयोग दिया गया। यात्रा की सभाओं में वक्ताओं ने भ्रष्टाचार व किसान विरोधी नीतियों के मुद्दे ग्रामीणों के सामने रखें। किसान नेताओं ने एमएसपी लागू करने तक संघर्ष करने की बात कही। सभी वक्ताओं ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के किसानों द्वारा आंदोलन में दिए सक्रिय योगदान के लिए आभार जताया। विजय यात्रा में छगनलाल चौधरी व उपप्रधान प्रतिनिधि मालचंद नैण सहित कई युवा साथ रहें।

दुलचासर
साधासर
लिखमीसर उत्तरादा
धीरदेसर चौटियान
कुंतासर
सूडसर