Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के कालूबास में बीती रात 16 वर्षीया नाबालिग युवती घर से गायब हाे गई और उसके पिता ने थाने पहुंच कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि कालूबास के वार्ड 1 निवासी सुरेन्द्र ने थाने पहुंच कर अपनी परिवाद दी थी एवं परिवाद पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सुरेन्द्र ने पुलिस काे बताया कि वह मंगलवार रात्रि काे अपने परिवार के साथ साे गया था। रात काे करीब 3.30 बजे उसकी पत्नी ने उसे उठाया व बताया कि उनकी नाबालिग बेटी अपने बिस्तर पर नहीं है। इस पर आस पड़ौस में तलाश की गई लेकिन वह कहीं नहीं मिली ताे मुकदमा दर्ज करवाया गया है।