Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 सितबंर 2021। क्षेत्र के गांव लखासर में मंगलवार शाम को करीब डेढ़ घंटे में जमकर बरसात हुई और गांव में 50 आंगुल मेह बरसा। करीब आधा दर्जन ग्रामीणों के घरों पर बरसात आफत बन कर बरसी और मकान ढह गए। गांव की गलियों में पानी भर गया व बिजलीघर में पानी भर जाने से रात भर बिजली सुचारू नहीं हो पाई। गांव में कई मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है तथा कहीं मकान गिर गए तो कहीं दीवार गिर गई है। जलदाय विभाग का करीब 30 वर्ष पुराना खाली पड़ा क्वाटर गिर गया व गांव के गरीब परिवार मालाराम पुत्र भगवानाराम, लक्ष्मणराम पुत्र लालूराम, डालूराम सांसी व मालाराम पुत्र बुधाराम के मकान गिर गए। ग्रामीण दानाराम गेट व बिरमाराम नायक के घर की दीवारें गिर गई। सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी ने गांव के सेवाभावी युवाओं के साथ मध्य रात्रि तक ग्रामीणों की मदद करते हुए राहत कार्य करने में जुटें रहें। जलदाय विभाग का मकान गिरने से पास ही खड़े किसान बीज भंडार का भवन भी गिरने की कगार पर खड़ा हो गया जिसके लिए खिलेरी ने रात को ही बीकानेर से ग्रेवल का ट्रक मंगवाया व गांव के युवा हेतराम, रामनिवास, भीखाराम, प्रदीप सिंह, लिछमणसिंह के साथ मिल कर बीज भंडार के आगे दीवार सी खड़ी की जिससे वह गिरने से बच सका। खिलेरी ने प्रशासन से गरीब परिवारों की मदद करने की गुहार भी लगाई है। खिलेरी सहित युवाओं ने जेसीबी की सहायता से गड्डे भी भरे और ग्रामीणों ने सरपंच प्रतिनिधि का आभार प्रकट किया। बता देवें गांव गुसाईंसर बड़ा व राजेड़ू में भारी बरसात हुई और इन गांवो में भी गलियां पानी से लबालब हो गई। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर में जोरदार बरसात से गिरे मकान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दीवार गिरने से हुआ नुकसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लखासर में ढह गया मकान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रेवल डाल कर बचाया बीज भंडार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारी नुकसान के बीच रहने का संकट खड़ा हुआ।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों में भरा पानी, आई सीलन, उखड़ी टाइलें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गिर गई दीवार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरपंच ने प्रशासन से गरीब परिवारों की मदद करने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लखासर में ढह गया मकान।