Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 सितंबर 2023। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज किसान व पशुपालक सम्मेलन में भाग लेने भीलवाड़ा के गुलाबपुरा पहुंचे और उनके साथ राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अनेक मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहें। आयोजन में श्रीडूंगरगढ़ से पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा शामिल हुए एवं समंदसर सरपंच प्रतिनिधि इमिलाल गोदारा भी पहुंचे। ये नेता अपने अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और अनेक बड़े नेताओं से मिले। कांग्रेस नेता केसराराम गोदारा ने बताया कि खड़गे ने पूरी कांग्रेस को एकजुट होकर एकजुट करने का संदेश दिया है। सम्मेलन में खड़गे ने कहा कि भाजपा को सत्ता से बाहर करना है। गोदारा ने बताया कि खड़गे ने मंच से ऐलान किया है कि किसान विरोधी केन्द्र सरकार कुर्सी से उतरो हम चला के दिखाएंगे और कांग्रेस ने 70 साल तक देश चलाया है आगे भी चलाएंगे। खड़गे ने कहा कि केंद्र सरकार ने महंगाई पर ध्यान नहीं देकर अगला चुनाव कैसा लड़ना है बस केवल इस पर ध्यान दिया है। किसान को कुचल देने वाले मंत्री सरकार में बैठे है और किसान आंदोलन में 750 किसान मारे गए इस पर जवाब नहीं है मोदी के पास, भ्रष्टाचार बढ़ाया, बड़ी कंपनियों को 35 हजार करोड़ का फायदा दिया है। ऐसी सरकार को 2024 में भगाना है ये कमर कस लेवें, जहां हमारी सरकार आती है तोड़ फोड़ करते है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के दुश्मन इन लोगों से गनीमत रही कि गहलोत ने अपनी सरकार बचा ली, मणीपुर के बारे में जवाब नहीं दिया, मोदी ने कहा कि किसान की आमदनी दोगुना करूंगा परंतु ये कह कर डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेंडर, मिर्ची, दाल, तेल हर एक चीज में आमजन को लुटा है। खड़गे केंद्र सरकार पर खासे बरसे और घोटाले गिनवाए। इस दौरान पूर्व विधायक अनेक कांग्रेसी नेताओं व मंत्रीयों से मिले।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने सम्मेलन में भाग लिया व मिले कई नेताओं से, साधे संपर्क।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पशुपालक सम्मेलन में पहुंचे क्षेत्र से प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समंदसर सरपंच प्रतिनिधि इमिलाल गोदारा पहुंचे सम्मेलन में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खड़गे के स्वागत का बैनर लेकर शामिल हुए विशाल जनसभा में।