Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-27 at 20.05.47 (1)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

विधायक के प्रयासों से मिले दो गांवो को अटल पथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रैल 2026। विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से दो ग्राम पंचायतों में अटल पथ सड़क करीब 4 करोड़ की लागत से स्वीकृत हुई है। विधायक ने बताया कि ग्राम पंचायत ठुकरियासर एवं ग्राम पंचायत बाना में लगभग 2-2 किलोमीटर लंबाई की अटल सड़कें स्वीकृत हुई हैं। इनकी लागत करीब 4 करोड़ रुपए आएगी। विधायक ने बताया कि इन सड़क मार्गों से कई गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। जिससे किसानों, विद्यार्थियों और आमजन को आवागमन में बड़ी राहत मिल सकेगी। विधायक सारस्वत ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री/ सार्वजनिक निर्माण मंत्री दिया कुमारी का आभार जताया। ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया।
जयपुर में “ग्राम रथ अभियान” के कार्यक्रम में शामिल हुए सुथार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रैल 2026। सोमवार को जयपुर में ग्राम रथ अभियान के कार्यक्रम में विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार भी शामिल हुए। सुथार ने बताया कि जयपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के किसानों की आर्थिक उन्नति पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में ओटीएस से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबिन की उपस्थिति में ‘ग्राम रथ अभियान’के रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ये रथ गांव-गांव, ढाणी ढाणी जाकर किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।