Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
banner[1]
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जनवरी 2024। अपने स्कूल का पानी स्कूल में रख नहीं तो स्कूल बंद कर दे, ये धमकी देते हुए आम रास्ते में खाई खोद डालने का आरोप लगाते हुए एक स्कूल संचालक ने थाने पहुंच कर स्कूल पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। बिग्गा निवासी हनुमानाराम पुत्र अनोपाराम मेघवाल ने इसी गांव के अशोक पुत्र तिलोकचंद पुरोहित व उसके दो बेटे रामकिशन व नीरज के खिलाफ बच्चों के सामने अपमानित करने, गंदी गालिया देने व धमकाने के आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि गांव में ही मैं निजी शिक्षण संस्थान का संचालन करता हूं। आज सुबह 10.20 पर मैं और मेरे साथ मुनू पुत्र रामेश्वरलाल बावरी निवासी बिग्गा फॉरव्हीलर टेक्सी में स्कूल के विद्यार्थियों को चढ़ाकर स्कूल आए तो मेरे स्कूल के पूर्वी तरफ 24 फुट आम रास्ता को छोड़कर रामकिशन का प्लॉट है। आरोपी रामकिशन ने स्कूल के आगे आम रास्ता में गहरी खाई लंबी बनाकर आवागमन बाधित कर दिया। परिवादी बच्चों को उतार रहा था तभी रामकिशन ने गंदी गालियां निकालने लगा व स्कूल का पानी स्कूल में ही रखने की धमकी देते हुए स्कूल बंद नहीं कने पर जीना हराम कर देने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया व जांच सीओ गोमाराम जाट करेंगे।