Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
banner
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2022। श्रावण माह में कावड़ में गंगाजल लेकर शिव भक्त भगवान महादेव का जलाभिषेक करते है और इसे अत्यंत पुण्यशाली माना जाता है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल रवाना हुए श्रीडूंगरगढ़ के पांच कावड़िए कल दोपहर श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेंगे। कांवड़िया बालकिशन सहदेवड़ा, हंसराज माली, राधेश्याम जाट, श्रवण कुमार तिवाड़ी कावड़ में गंगाजल आ रहें है तथा उनके साथ उनके दो सेवादार रणजीत नाई, लालचंद भार्गव भी शामिल है। इन सभी का रविवार को गांव पहुचंने पर कई स्थानों पर स्वागत होगा। कावड़ियों के परिजन सहित विभिन्न समाजों व भक्त तैयारियों में जुटें है। स्वर्णकार समाज के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल सहदेवड़ा ने बताया कि घुमचक्कर पर सत्यनारायण स्वामी के प्रतिष्ठान सहित अनेक स्थानों पर स्वागत कार्यक्रमों का आयोजन होगा। नागरिकों को सूचना पहुंच रही है वैसे वैसे कावड़ियों के स्वागत के लिए उत्साह से नागरिक तैयारियों में जुटें है।
14 जुलाई को हरिद्वार से रवाना हुए, कल पहुंचेगे शिव धोरा मंदिर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चारों कावड़िए 14 जुलाई को कावड़ में गंगाजल लेकर हरिद्वार से श्रीडूंगरगढ़ के लिए रवाना हुए। आज रात्रि विश्राम गांव तोलियासर में है तथा ये कल दोपहर श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगे। कस्बे में धोलिया रोड स्थित शिव धोरा के महादेव मंदिर पहुंच कर कल शाम को गंगाजल से शिव भगवान का अभिषेक करेंगे।