Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अक्टूबर 2025। कल शुक्रवार 10 अक्टूबर को सुहागिनों को महापर्व करवा चौथ मनाया जाएगा। इस व्रत में सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की मनोकामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। आप भी जाने करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व के बारे में।

करवा चौथ  पूजन शुभ मुहूर्त:- कल शाम 5:57 मिनट से शाम 7:11 मिनट तक
पूजन अवधि- 1 घंटा 14 मिनट
करवा चौथ व्रत समय- सुबह 6:19 मिनट से शाम 8:13 मिनट तक
करवा चौथ व्रत अवधि-  13 घंटे 54 मिनट
करवा चौथ पर शुभ योग
करवा चौथ पर कृत्तिका नक्षत्र बना रहेगा, जो शाम 5 बजकर 31 मिनट तक है। इसके अलावा सिद्ध योग का संयोग है, जो शाम 5:41 मिनट तक है। इसके बाद व्यतीपात योग प्रारंभ होगा। इस दिन चन्द्रमा वृषभ राशि में रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 10 बजकर 40 मिनट से दोपहर 12:07 मिनट तक रहेगा। हालांकि, दिन का सबसे शुभ अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12:30 तक रहने वाला है।
करवा चौथ तिथि 2025
पंचांग के मुताबिक चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 9 अक्तूबर को देर रात 10 बजकर 54 मिनट पर हो रहा है। इस तिथि का समापन अगले दिन 10 अक्टूबर को शाम 07:38 मिनट पर होगा। ऐसे में 10 अक्तूबर को करवा चौथ का व्रत मान्य होगा।