Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अप्रैल 2021। कस्बे के कालूबास में एक बाड़े में आग लग गई जिससे एक भोजनालय मालिक का नुक़सान हो गया। भैरूं भोजनालय के मालिक शंकर नाई के घर के पास बने बाड़े में अचानक आग लग गयी और गाय बांधने का छपरा जल कर राख हो गया। गनीमत रही कि गाय छपरे में नहीं थी और देखते ही देखते मौहल्ले वासियों ने दमकल पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। पार्षद रजत आसोपा मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में मदद की। अरुण जोशी ने बताया कि दमकल के लिए रास्ता नहीं होने के कारण वह पहुंच नहीं सकी और नागरिकों ने आपसी सहयोग से आग बुझा दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पार्षद रजत आसोपा सहित मौहल्ले वासियों ने बुझाई आग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आग के कारणों का पता नहीं चला है और बाड़े में छपरा जल गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दमकल पहुंचने से पहले ही मौहल्ले वासियों ने आग पर काबू पा लिया।