Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जनवरी 2025। मंगलवार को बिग्गा बास स्थित गणेश मंदिर से श्रीकरणी की पालकी के साथ धूमधाम से कलश यात्रा निकली। मुख्य मार्गों से कलश यात्रा निकली व माँ के जयकारे गूंजते रहें। यात्रा में मंगलवेश में सजी महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। यात्रा में भाग लेने वाली सभी महिलाओं को लाल चुनरी उपहार में दी गई। कलश यात्रा का श्रद्धालुओं ने अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा कथा स्थल पर पहुंच कर पूर्ण हुई। यात्रा में देवी देवताओं की सजीव झांकियां गई। मंगलवार को कलश यात्रा पूर्ण होने पर कथावाचक डॉ करणी प्रताप ने कलश यात्रा का महत्व बताते हुए कहा कि सभी देवताओं का आह्वान कलश यात्रा के माध्यम से किया जाता है। यह यात्रा ने केवल धार्मिक भावना को जागृत करती है, बल्कि मानवता को भी एकता और सद्भाव का संदेश देती है। कथा वाचन के लिए भव्य पांडाल सजाया गया है। यहां बुधवार दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक तीन दिवसीय श्रीकरणी कथा का यशगान महंत डॉ करणी प्रताप द्वारा किया जाएगा। बड़ी संख्या में करणी भक्त कथा में भाग लेंगे। कलश यात्रा का लाइव दृश्य देखने के लिए क्लिक करें फेसबुक पेज की लिंक पर:-  https://www.facebook.com/share/v/165DNVfL8w/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कलश यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कथा के लिए भव्य पांडाल सजाया गया है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पहले दिन कथावाचक ने कलश यात्रा का महत्व बताया।