Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जून 2025। गत गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने के सामने वाली गली से से ही लोडिंग टैक्सी चोरी कर खाखी के इकबाल को चैलेंज करने वाले तीन चोर आखिरकर धरे गए। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की विशेष टीम ने थानाधिकारी जितेन्द्र स्वामी के निर्देशन में लगातार चोरों का पीछा किया। हैडकांस्टेबल बलवीर काजला ने चार दिनों में ही चोरों को धर दबोचा एवं उनसे वाहन भी बरामद किया जा रहा है। थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि चोरी के बाद अज्ञात चोरों की तलाश में पुलिस दल जुटा एवं सीसीटीवी कैमरों से सुराग तलाशे गए। कैमरों में मिले सुराग के अनुसार आगे से आगे कैमरों को देखते हुए चोरों का पीछा करते हुए उनके गुजरने वाले रूट पर जांच को आगे बढ़ाया। इस दौरान चोरों द्वारा चोरी के दौरान बुलेट मोटरसाईकिल भी प्रयोग में करने की बात सामने आई तो थाने में पदस्थापित कांस्टेबल पुनीत कुमार ने उसका फोटो लेकर अपने मुखबीरों तक पहुंचाया। इसके बाद कांस्टेबल पुनीत के मुखबीरों से मिली जानकारी के अनुसार टैक्सी चोरी करने वालों की पहचान हो गई एवं पुलिस टीम ने चोरी करने वाले क्षेत्र के गांव जैतासर निवासी राकेश पुत्र बिशनलाल नायक, सुरेन्द्र पुत्र महेन्द्र नायक एवं गांव आडसर निवासी सुभाष पुत्र मुनीराम नायक को गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल एक चोरी अभी फरार है एवं चोरों की निशानदेही पर टैक्सी भी बरादम करने की दिशा में काम हो रहा है।