Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ के गांव बाना में हमारे क्षेत्र के युवाओं का प्रिय खेल कबड्डी का कुंभ आयोजित होगा। स्पोर्ट्स क्लब कबड्डी प्रतियोगिता का ये आयोजन मैन बस स्टैंड बाना के पास स्थित मैदान पर 27 दिसम्बर से आयोजित किया जाएगा। खेल में आयोजक सभी ग्रामीण है व जिलेभर से खिलाड़ी यहां खेलने आएंगे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को 11 हजार रुपए की नगद राशि व ट्रॉफी दी जाएगी। द्वितीय पुरस्कार में 5100 रुपए व तृतीय पुरस्कार में 2100 रुपए की नगद राशि देकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। गांव के युवा आयोजन को भव्य बनाने की तैयारियों में जुट गए है।