Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
news123
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितम्बर 2021। तहसील के गांव रिड़ी में ग्रामीणों द्वारा सामूहिक सहयोग से आयोजित श्रीवीर बिग्गाजी रात्रीकालीन कब्ड्डी प्रतियोगिता का समापन आज शुक्रवार शाम छह बजे होगा। फाईनल मैच के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है एवं रोमाचंक मैच को देखने के लिए आस पास के गांवों सहित श्रीडूंगरगढ़ से भी बड़ी संख्या में खेल प्रेमी रिड़ी पहुंच रहे है। इससे पूर्व गुरूवार रात को पांच मैच आयोजित हुए। तीसरे राऊंड के मैचों में उदरासर ने आर्मी क्लब को, रिडी सीनियर ने हेतराम क्लब सोनियासर को और हिसार हरियाणा ने उदरासर सीनियर को हरा कर सेमिफाईनल में प्रवेश किया। पहले सेमिफाईनल में रिडी सीनियर ने उदरासर जूनियर को एवं दुसरे सेमिफाईनल में हिसार हरियाणा ने रिड़ी जूनियर को हराया। आज शाम छह बजे से शुरू होने वाले मैचों में फाईनल के लिए रिडी सीनियर एवं हिसार हरियाणा के बीच टक्कर होगी और दूसरे मैच में तीसरे व चौथे स्थान के लिए रिडी जूनियर व उदरासर की भीडंत होगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरुवार देर रात तक चले सेमीफाइनल मुकाबले को देखने के लिए मौजूद रहे सरपंच पाई हेतराम जाखड़ सहित जनप्रतिनिधि भी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देर रात तक चले मैच में हुई जमकर हूटिंग।