Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-09-17 at 20.58.21
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

नई पीढ़ी को सामूहिकता के संस्कार दे रहे है खेल आयोजन, जाखड़ रहे समापन पर अतिथि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यह गर्व की बात है कि क्षेत्र में हो रहे शिक्षा विभाग के जिला स्तरीय खेल आयोजन ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से एकजुटता के साथ किया जाता है एवं पूरे जिले से आने वाले खिलाड़ी आयोजक गांव के लिए अतिथि के रूप में होते है। ऐसे खेल आयोजनों से पुरे गांव के बच्चों को सामूहिकता के संस्कार मिलते है। यह बात क्षेत्र के युवा कांग्रेसी नेता हेतराम जाखड़ ने गांव लोड़ेरां के विवेकानंद स्कूल के तत्वाधान में आयोजित 14 वर्षीय आयुवर्ग की छात्र एवं छात्रा वर्ग की वॉलीवाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। जाखड़ ने आयोजकों, खिलाड़ियों एवं सहयोगी बने ग्रामीणों का आभार जताया। विशिष्ट अतिथि विशाल स्वामी ने मौजूद अभिभावकों से अपने बच्चों को केवल पढ़ाई तक सिमित नहीं रख कर खेलों से जोड़ने का आह्वान किया। आयोजक विद्यालय के बीरबलराम गोदारा ने बताया कि प्रतियोगिता के बालक वर्ग में नवजागृति स्कूल लिखमीसर उतरादा विजेता एवं अणुव्रत शिक्षण संस्थान बापेऊ उपविजेता रही। इसी प्रकार बालिका वर्ग में राउमावि कूदसू विजेता एवं राउमावि काकड़ा उपविजेता रही। आयोजन में शिक्षाविद रामधन बाना एवं बींझासर सरपंच मुखराम नैण भी अतिथि रूप में शामिल रहे एवं विद्यालय निदेशक विजयपाल गोदारा ने आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित।

बींझासर में कबड्डी के शानदार आयोजन का भव्य समापन, लखावर ने जीता फाइनल ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र की राउमावि बींझासर में 69 वीं जिला स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग 17 वर्षीय कबड्डी का सफल आयोजन बुधवार को संपन्न हुआ। फाईनल मुकाबले में राउमावि लखावर ने कड़ी टक्कर और रोमांचक मैच में राउमावि रीड़ी को हराकर जिला स्तर विजेता रही। यहां फाइनल देखने प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर राजवीर सिंह चलकोई भी पहुंचे। दूर दूर से उनके प्रशंसक व खेल प्रेमी सैकंड़ो की तादाद में बींझासर पहुंचे व मैच में शामिल हुए। चलकोई ने कहा कि खेलों से आपसी सद्भाव और सहयोग बढ़ता है वहीं गांव की प्रतिभाओं के लिए ये खेल प्रतियोगिताएं संजीवनी बूंटी है। हमारे देशी खेलों से राजस्थान का पूरा सांस्कृतिक तंत्र मजबूत होता है। चलकोई फाउंडेशन द्वारा विजेता व उपविजेता टीमों को 12-12 हजार रुपये (प्रत्येक खिलाड़ी को एक हजार) रुपए, तथा विद्यालय विकास में 11000 रु का सहयोग दिया। मैच के बाद प्राचार्य मदनलाल शर्मा की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। बेस्ट रेडर का अवार्ड लखावर की आईना सायच को तथा बेस्ट केचर का अवार्ड रीड़ी की लक्ष्मी चौधरी को दिया गया। खिलाड़ियों, निर्णायकों और अन्य सहयोगियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। ग्रामीणों को हिंदूसिंह राठौड़ गुड़ामालानी बाड़मेर द्वारा भेजी गयी यथार्थ गीता की 120 प्रतियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर इंदिरा गांधी नहर परियोजना मजदूर संगठन के अध्यक्ष भागीरथ सिंह खीचड़, कृभको बीकानेर के जगदीश सिंह शेखावत, संदीप बेनीवाल, प्राचार्य बींझासर प्रेम सिंह राठौड़, प्राचार्य गुसांईसर कैलाश शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। सरपंच प्रतिनिधि सोहनलाल नैण ने सभी के सहयोग के लिए आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बींझासर में फाइनल मैच देखने उमड़े खेलप्रेमी, लखावर विजेता व रीड़ी रही उपविजेता।

एसकेएलएस में टीटी प्रतियोगिता का समापन, बीकानेर की टीमें रही विजेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीकन्हैयालाल सिखवाल अंग्रेजी माध्यम स्कूल, हनुमान धोरा में 69वीं जिला स्तरीय टेबल टेनिस खेलकूद प्रतियोगिता आज संपन्न हुई। सभी विजेता टीमें बीकानेर की रही और 17 व 19 वर्षीय छात्रा वर्ग में तीसरा स्थान एसकेएलएस ने हासिल किया। सिंगल में अंडर 17 वर्ष छात्रा वर्ग में यशु सांखला प्रथम, द्वितीय ऊषा गोदारा व तीसरे स्थान पर उन्नति रही। छात्र वर्ग में रूद्र सांखला प्रथम, विनायक दूसरे व मानप्रताप तीसरे स्थान पर रहें। 19 वर्षीय छात्रा वर्ग में अंजली सिंह प्रथम, ईरा गौड़ दूसरे व फाल्गुनी तृतीय स्थान पर रही। वहीं छात्र वर्ग में प्रियांश सिंह भाटी प्रथम, अरमान बाठियां दूसरे व रूद्र प्रताप तीसरे स्थान पर रहें। प्राचार्य विमला गुर्जर ने बताया कि कुल 45 टीमें शामिल हुई। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। फाइनल मैच के बाद समापन समारोह का आयोजन हुआ जिसमें पर्यावरणविद् श्यामसुंदर ज्याणी, सीबीईओ सरोज वीर पूनियां, समाजसेवी हरिओम शर्मा व रमजान बेहलीम, शिक्षाविद् भंवरलाल जानू, राजीव श्रीवास्तव, प्रदीप सिखवाल, प्रतिष्ठा सिखवाल शामिल हुए। ज्याणी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया व बच्चों को पौधे वितरित किए।