Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sindhiya
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 नवम्बर 2019। कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्विटर हैंडल पर अपना बायो बदल लिया है। उन्होंने पूर्व पदों और कांग्रेस का जिक्र हटाकर खुद को समाजसेवी और क्रिकेट प्रेमी बताया है। इस बदलाव के कई मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि, सिंधिया का कहना है कि ऐसा उन्होंने डिटेल को शॉर्ट करने के लिए किया है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले सिंधिया को वहां का चुनाव प्रभारी बनाया गया था।
राज्य सरकार से नाराजगी की खबरें
सिंधिया मध्य प्रदेश के चंबल इलाके में आई बाढ़ के समय वहां के गांव-गांव जाकर लोगों से मिले थे। अक्टूबर में सिंधिया ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को चार पत्र लिखे थे, जिसमें उन्होंने बाढ़ प्रभावित किसानों की मदद और प्रदेश की खस्ताहाल सड़कों के लिए जल्द काम करने की मांग की थी। नवंबर में सिंधिया ने दतिया के लोगों की समस्याओं के बारे में कमलनाथ को पत्र लिखा था। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री की इनमें से किसी भी पत्र का जवाब नहीं दिया।
सिंधिया ने नाम पर चुनाव लड़ा, कमलनाथ मुख्यमंत्री बने
बताया जा रहा है कि सिंधिया मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से ही नाराज चल रहे हैं। प्रदेश में सिंधिया को सामने रखकर चुनाव लड़ा गया था। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को बनाया गया। चुनाव में जैसे ही कांग्रेस को बहुमत मिला। कांग्रेस आलाकमान ने कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनवा दिया। कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद सिंधिया प्रदेश की राजनीति से दूर हो गए थे।
सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग
सिंधिया को मध्य प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की मांग उनके समर्थक मंत्री समय-समय पर करते आ रहे हैं। सिंधिया के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने की अटकलें अगस्त-सिंतबर में भी लगी थीं। वे कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले। इस बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी सोनिया से मुलाकात की। इसके बाद सिंधिया को अध्यक्ष बनाने का फैसला फिर टाल दिया गया।