Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
009
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जून 2023। बेटे को बचाने माँ ने पानी की कुंड में छलांग लगा दी और बच्चे सहित विवाहिता की मौत हो गई। गांव बाडेला की उत्तरादी रोही में मालाराम मेघवाल की बहू व नन्हें से पोते की मौत कुंड में गिरने से हो गई। टाइम्स को सुत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मालाराम स्वयं बकरीयां को लेकर उन्हे चराने रोही में गया हुआ था तथा बेटा दुलाराम गांव नोसरिया से राशन का सामान लेने गया था। मालाराम की पुत्रवधू हीरादेवी अपनी सास व बच्चे के साथ ढाणी में थी। ढाई साल का बालक खेल खेल में कुंड पर चढा व कुंड में गिर गया। मृतका की दो ननदें पास ही खेत में निनाण करने गई थी। हीरादेवी ने जोर जोर से शोर मचाया और बच्चे के कुंड में गिरने की बात कही। आस पास के खेतों से पड़ौसी दौड़ कर पहुंचे उससे पहले हीरादेवी ने बच्चे को बचाने के लिए कुंड में छलांग लगा दी। पड़ौसियों ने दोनों को कुंड से निकाला उससे पहले दोनों की मौत हो गई थी। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है और विवाहिता के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कुंड में गिरने से बच्चे और माँ की मौत।