Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 नवंबर 2022। विद्यार्थी पढ़ाई व अपने केरियर पर पूरा फोक्स करें परंतु इसके साथ खेल भी खेलें जिससे उनकी मानसिक व शारीरिक स्वस्थता सुनिश्चित हो सकें। युवा व बच्चे मोबाइल व लेपटॉप का समय कम कर खेलों में रूची लेवें। ये बात वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एंव अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमरजीत सिंह ने श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में शुक्रवार को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अन्तर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कही। खेल का विधिवत प्रारंभ अमरजीत ने बेट थामकर सुदीप राठी की बॉल पर शॉट लगाकर की। कार्यवाहक प्राचार्य विनोद सुथार ने अतिथियों का स्वागत किया तथा प्रबंध समिति के उपसचिव रामचंद्र राठी ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने का संदेश दिया। महाविद्यालय प्रशासन से धर्मवीर सिंह शेखावत व व्याख्याता राजेश कुमार मीणा ने खिलाड़ियों व उपस्थित सभी अतिथियों का आभार जताया।

पहले दिन खेले चार मैच, ये रहें विजयी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।  महाविद्यालय के खेल प्रभारी मुकेश जांगिड़ व प्रतियोगिता प्रभारी सुनील आचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम दिन कुल चार मैच खेले गए। प्रथम मैच राजकीय महाविद्यालय देशनोक व श्रीडूंगरगढ़ की भारती निकेतन महाविद्यालय के बीच खेला गया। जिसमें भारती निकेतन महाविद्यालय विजेता रहीं। द्वितीय मैच बीकानेर के महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय व बीजेएस रामपुरिया जैन पीजी कॉलेज के बीच खेला गया। जिसमें रामपुरिया कॉलेज समय पर नहीं पहुंचने के कारण एमजीएसयू की टीम को बाई मिल गई। तृतीय मैच नेहरू शारदा पीठ कॉलेज बीकानेर व जैन पीजी कॉलेज बीकानेर के बीच खेला गया। जिसमें नेहरू शारदा पीठ महाविद्यालय विजेता रहीं। चौथा मैच श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ व भारती निकेतन महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के व्याख्याता प्रभुदयाल बामणिया, राजेश शर्मा, डॉ.सारिका रंगा, महावीर प्रसाद धामा, सुशील सुथार, मुकेश सैनी मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। न्यायिक मजिस्ट्रेट अमरजीत सिंह ने शॉट लगाकर क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अमरजीत सिंह ने खिलाड़ियों से मिले व हौसला बढ़ाया।