Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2026। मंगलवार को 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी हुआ और इसमें जयपुर पब्लिक स्कूल के होनहारों ने बेहतरीन परिणाम हासिल किया है। सरदारशहर रोड स्थित अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में जेपीएस में 97.33% अंक हासिल कर आयुषी राजपुरोहित ने टॉप किया है। स्कूल के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने स्टाफ सहित आयुषी को साफा व फुलमाला पहना कर मुंह मीठा करवाते हुए बधाई दी। घिंटाला ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 10 के सभी विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक हासिल किए है। घिंटाला ने बताया कि अंग्रेजी माध्यम में प्रशिक्षित शिक्षकों की टीम द्वारा बोर्ड कक्षाओं को टॉपिक वाइज अध्ययन करवाना टेस्ट के द्वारा उनकी तैयारी को पुख्ता करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने बताया कि स्कूल में प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा 10 तक प्रवेश प्रारंभ है। वहीं 1 अप्रैल से नया सेशन प्रारंभ होगा व प्रवेशोत्सव के दौरान स्कूल में बच्चों का स्वागत कर अत्याधुनिक कक्षाकक्षाओं में विधिवत अध्ययन प्रारंभ करवाया जा रहा है। इस दौरान स्कूल के स्टाफ ने एक दूसरे को शानदार परिणामों की बधाई दी।