Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2022। दशहरा मैदान में विभिन्न प्रकार के बड़े छोटे झूलों के साथ मेला सजा हुआ है। इस शानदार मेले का सोमवार को कस्बे के अंग्रेजी माध्यम के प्रसिद्ध विद्यालय “जयपुर पब्लिक स्कूल” के छात्र छात्राओं ने भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने खूब झूलें खाए और दुकानों से खिलौने भी खरीदे। चाट व चाइनीज फूड का जायका लेते हुए कई बच्चों ने आइसक्रीम का लुफ्त उठाया। बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने जमकर मेले में मस्ती की। मेला संयोजक संजय सिंह ने बताया कि मेले में सभी प्रकार के झूलें स्कूल के बच्चों के लिए रियायती दरों पर उपलब्ध है। मेले में आकर्षक झूलों के साथ होलसेल रेटों पर अनेक प्रकार के घरेलू व सजावटी सामान मिल रहे है। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा क्षेत्र के नागरिकों के मनोरंजन हेतु मेले का आयोजन किया गया है। मेले में इस दौरान जेपीएस के स्टॉफ सहित संजय सिंह ने बच्चों का पूरा ख्याल रखा।
बच्चों को ऑनलाइन नहीं ऑफलाइन जीवन से जोड़ें- घिंटाला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों को मेला भ्रमण करवाने के बारे में जेपीएस के संचालक कुम्भाराम घिंटाला ने इसे ऑनलाइन पीढ़ी को ऑफलाइन जीवन से जोड़ने का प्रयास बताया। घिंटाला ने कहा कि मोबाइल व ऑनलाइन की दुनिया से बच्चों को निकाल कर कनेक्टिविटी के स्थान पर कनेक्शन बनाना सिखाने की जरूरत है। और इसी जरूरत को बच्चे अपने साथियों के साथ मेला भ्रमण जैसे आयोजन से सीख सकते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेपीएस के बच्चों ने किया मेला भ्रमण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेपीएस के विद्यार्थियों ने रियायती दरों पर झूलों का खूब आंनद लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़े छात्र छात्राओं ने बड़े झूलों का भी लुफ्त उठाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यार्थियों ने सभी छोटे बड़े झूले खाए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नन्हे मुन्नों ने ऑफलाइन जीवन के पाठ मेले में भी सीखें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों ने चकरी के साथ की मस्ती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेपीएस के विद्यार्थियों ने किया मेला भ्रमण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।सबसे अधिक बच्चे झूलों पर घूमे।