Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जनवरी 2025। आड़सर के निवासी व अखिल भारत वर्षीय श्रीगुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जोशी का शुक्रवार को जयपुर में एकदिवसीय प्रवास रहा। जयपुर में उनका विप्र समाज के अनेक युवाओं व प्रबुद्धजनों ने भव्य स्वागत किया। एडवोकेट राहुल गौतम व उनकी टीम ने जोशी से लंबी वार्ता की। जोशी ने युवाओं को राष्ट्र के विकास की नींव बताते हुए राष्ट्रहित में चिंतन करते हुए कार्य करने का आह्वान किया। राजधानी में जोशी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नारायणलाल पंचारिया, केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम, विप्र सेना के राष्ट्रीय प्रमुख सुनील तिवाड़ी, सीनियर आईएएस भागीरथ शर्मा, उद्योगपति एसएन उपाध्याय, राधेश्याम शर्मा, कमल नागौरी से मुलाकात की। जयपुर प्रवास के दौरान उन्होंने मोती डूंगरी पहुंचकर गणेश जी के दर्शन, पूजन भी किए। इस दौरे में गोपाल जोशी, जयकिशन पंचारिया व गोविंद जोशी उनके साथ रहें।