Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जनवरी 2023। कांग्रेस द्वारा बड़े परिवर्तन की उम्मीद में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा देश भर में निकाली जा रही है। आज क्षेत्र के गांव लखासर, गजपुरा व समदंसर में यात्रा पहुंची। यात्रा के जिला संयोजक पवन गोदारा ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। कांग्रेस नेता केशराराम गोदारा ने जोड़ो जोड़ो भारत जोड़ो के नारे लगवाए और अनेक घरों पर स्टिकर जोड़े। गलियों में अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता यात्रा को देखकर उत्साहित हुए और राहुल गांधी की यात्रा को सफल यात्रा बताते हुए स्थानीय नेताओं को बधाई दी। यात्रा में सरपंच प्रतिनिधि लखासर गोवर्धन खिलैरी, समंदसर सरपंच प्रतिनिधि खियाराम गोदारा, पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलैरी ,पंच डुंगराराम, पंच लिखमाराम भूकर,मघाराम, हुखमाराम खिलैरी, रामलालज, बलराम भुकर, भागीरथ गेट, ईश्वरराम प्रजापत, मोहनराम प्रजापत, रामुराम प्रजापत, ओमप्रकाश पूजारी, लालूराम मेघवाल, ललीत खिलैरी, पूरबाराम खिलैरी, बिसनाराम खिलैरी, जेठाराम खिलैरी, दूलाराम, बंजरग खिलैरी, दौलतराम खिलैरी, सूखराम, राकेश खिलैरी, रामनिवास खिलैरी, परताराम खिलैरी, पेमाराम गेट व केशराराम खिलैरी शामिल रहें।