Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

जोधपुर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कोरोना संक्रमित आसाराम को शुक्रवार देर रात महात्मा गांधी अस्पताल से AIIMS, जोधपुर में शिफ्ट किया गया। आसाराम की तबीयत स्थिर बनी हुई है। उसे बेहतर इलाज के अपेक्षा सुरक्षा कारणों से AIIMS भेजा गया है। एम्स की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण आम आदमी का अंदर प्रवेश करना संभव नहीं है। ऐसे में आसाराम के समर्थकों की भीड़ को नियंत्रित करने में सुविधा रहेगी।

महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित आसाराम की सेहत स्थिर बनी हुई थी। उसका ऑक्सीजन लेवल वेंटिमास्क के साथ 90 से ऊपर बना हुआ था। अन्य सभी पैरामीटर सामान्य बने हुए थे। इसके बाद शुक्रवार रात करीब सवा दस बजे उसे AIIMS ले जाया गया। अब उसका इलाज AIIMS में किया जाएगा।

नाबालिग से यौन उत्पीड़न का मामला

नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीड़न मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे आसाराम की अन्य बंदियों के साथ सैंपल लिया गया था। तीन दिन पूर्व वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसका ऑक्सीजन लेवल लगातार गिरता देख 2 दिन पहले जेल प्रशासन उसे महात्मा गांधी अस्पताल लेकर आया था। तब से वह यहां भर्ती था। अस्पताल में सामान्य नजर आ रहे आसाराम ने एक बार दवा लेने से मना कर दिया था, लेकिन बाद में डॉक्टरों के समझाने पर मान गया था। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। चिंता जैसी कोई बात नहीं है।

समर्थकों पर सख्ती

आसाराम के समर्थकों के साथ पुलिस शुक्रवार को काफी सख्ती के साथ पेश आई थी। यही कारण रहा कि आज अस्पताल के बाहर उसका समर्थक नजर नहीं आया। पुलिस ने वहां बेवजह घूमने वालों को रवाना कर दिया। इसके बाद सुबह तक शांति बनी रही।