Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जुलाई 2024। आज सुबह सिंधी कॉलोनी में स्थित झूलेलाल मंदिर में ध्वजारोहण के साथ झूलेलाल चालिया महोत्सव प्रारंभ हुआ है। चालिया महोत्सव को लेकर सिंधी समाज में उत्साह का माहौल छा गया है। पंडित मनोज उपाध्याय ने झूलेलाल पूजन करवाया। महिला मंडल की मिनाक्षी सिंधी ने बताया कि ये महोत्सव 16 जुलाई को प्रारंभ होकर 25 अगस्त को पूर्ण होगा। मंगलवार सुबह धूमधाम से कलशयात्रा निकाली गई जिसमें समाज की सभी महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। समाज के रवि रिझवानी ने बताया कि प्रतिदिन शाम 7.30 बजे से 9 बजे तक झूलेलाल चालिया, माला, सत्संग का आयोजन होगा। प्रति शुक्रवार को शाम को समाज के बच्चों का सांस्कृतिक आयोजन होगा। इस दौरान सिंधी समाज के सभी परिवार चालिहा महोत्सव में शामिल होंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हर्षोल्लास के साथ शामिल हुई सिंधी समाज की महिलाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झूलेलाल का श्रृंगार कर किया गया विशेष पूजा अर्चना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार सुबह धूमधाम से निकाली कलश यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी समाज के हर उम्र व वर्ग के नागरिक शामिल हुए चालिहा महोत्सव के शुभारंभ समारोह में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ध्वजारोहण कर लगाए झूलेलालजी के जयकारे लगाए।