Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
Untitled02
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितंबर 2023। रक्षाबंधन का पर्व मनाने अपने पीहर जा रही दो बहनें चोरों की लूट का शिकार हो गई। बिनादेसर, रतनगढ़ निवासी भैरूं शर्मा ने पुलिस थाने में परिवाद देते हुए मामला दर्ज कर चोरों को पकड़कर गहने व नगदी बरामद करवाने की गुहार लगाई है। भैरूं ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को बताया कि उसकी दो बहनें 29 अगस्त को मलकीसर से बिनादेसर जा रही थी। उनके सुटकेस में 12 सोने के फुलड़े, दो रखड़ी, 4 जोड़ी कान के झूमर, चांदी की 6 जोड़ी पायल, 3 जोड़ी कड़े, 1 कटोरी व 10 हजार नगदी रखे थे। दोनों बहनें बस बदलने के लिए श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर पर उतरी और अपना सुटकेस रखकर राखियां देखने लगी। तभी पास ही एक महिला बेहोश हो गई और सभी का ध्यान उधर चला गया। कुछ देर बाद वे सुटकेस उठाकर रवाना हो गई। घर जाकर उन्होंने सुटकेस संभाला तो उन्हें वारदात का पता चल पाया। सुटकेस के ताले तोड़े हुए थे व सारे गहने व नगदी गायब मिले। भाई ने थाने पहुंच कर परिवाद देते हुए जांच की मांग की है। जांच पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच हैडकांस्टेबल बलवीरसिंह को सुपुर्द की गई है।