Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अप्रैल 2025। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में चलती बस में बैग, अटैची में कट लगा कर गहने, नकदी चुराने वाले युवकों की गैंग लंबे समय से सक्रिय है। आए दिन ये गैंग वारदातों को अंजाम दे रही है जिसमें आमजन ऐसी घटनाओं के शिकार हो रहें है। मंगलवार को भी क्षेत्र में घूमचक्कर पर खड़ी बस में ऐसी घटना होने की जानकारी देते हुए मोमासर बास निवासी विवाहिता ने पुलिस में परिवाद दी है। विवाहिता इंद्रा स्वामी ने बताया कि वह अपने ससुराल शिव छापरी जाने के लिए सुजानगढ़ वाली बस में घूमचक्कर से सवार हुई थी। बस घूमचक्कर पर खड़ी थी एवं तभी बस में तीन युवक चढ़े एवं उसकी बैग को ऊपर रखने का कह कर बैग को उसके पैरों के पास से हटा दिया और बैग उठाकर ऊपर रख दिया। थोड़ी देर बाद बस रवाना होने लगी तो तीनों युवक बस में सफर करने के बजाए वापस उतर गए। बाद में उसने सुजानगढ़ पहुंच कर बैग संभाली तो पता चला कि उसकी बैग में ब्लैड से कट लगा कर उसमें चोरी कर ली गई है। इंद्रा देवी ने उन्ही तीनों युवकों पर चोरी का संदेह जताते हुए पुलिस को बताया कि उसकी बैग में करीब 10 भरी सोने के गहने, मोबाईल, 10 हजार नकदी, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड आदि सामान चोरों ने चुरा लिए है। पीडिता के परिजन एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र स्वामी ने इस संबध में सुजानगढ़ बस स्टैण्ड पर पास के होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी निकलवाई है। जिसमें बस में से तीनों युवक बारी बारी से उतरते हुए दिख रहे है। राजेन्द्र स्वामी ने इस संबध में थानाधिकारी से मुलाकात कर जल्द चोरों का पता लगाने एवं माल बरामद करवाने की मांग की है। आप भी देखें संदिग्ध युवकों के बस से उतरने का वीडियो :>  https://www.facebook.com/share/v/15xXGGx5SC/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विवाहिता ने तीन युवकों पर अंदेशा जताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गवाएं 10 तोला सोने के गहने और 10 हजार नगदी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिला ने सीसीटीवी फुटेज व परिवाद दी थाने में, गहने नगदी बरामद करवाने की मांग की।