Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 फरवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव आडसर के जोहड़-ताल में एक ज्वैलर्स का काऊंटर फेंका हुआ मिलने से हडकंप मच गया है एवं ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी तुंरत प्रभाव से मौके पर पहुंची है। प्राप्त जानकारी के अनुसार काऊंटर साबुत है एवं कांऊटर के कांच तोड़ कर उसमें से सामान निकाला हुआ लग रहा है। प्रथम दृष्टया मामला अज्ञात चोरों द्वारा कहीं चोरी करने के बाद काऊंटर को यहां लाकर तोड़ने एवं सामान चोरी कर काऊंटर फेंक कर चले जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौके पर पहुंचें हैडकांस्टेबल भगवानाराम ने बताया कि घटनास्थल सरदारशहर रोड़ से करीब 100 मीटर जोहड़ की और ताल मैदान है एवं अनुमान अज्ञात चोरों द्वारा किसी वारदाता को अंजाम दिए जाने का लगाया जा रहा है। हालांकि अभी तक श्रीडूंगरगढ़ एवं आस पास के क्षेत्र में कहीं पर भी किसी ज्वैलर्स की दुकान में चोरी की कोई घटना सामने नहीं आई है। देखें मौके पर से एक्सक्लुसिव फोटो।