Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20210727-WA0027
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अगस्त 2021। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में रेवड़ चरा रहें लाखनसर के तीन युवकों के पीछे दो जनों ने जीप दौड़ा कर एक को घायल कर दिया। लाखनसर निवासी जेठाराम पुत्र चतराराम ने महाजन थानाधिकारी को कानूनी कार्रवाई के लिए पत्र लिखकर दिया और बताया कि 9 अगस्त को सुबह 11 बजे मनोज व मामराज के साथ वह ठोइयाँ जोहड़ में नहा कर डेरे की ओर जा रहे थे तभी दो युवक जीप लेकर आए और कहा की आथुनी दिशा में रेवड़ मत जाने देना। जेठाराम ने बताया कि जीप रेवड़ की ओर दौड़ा दी हम तीनों रेवड़ की तरफ भागे तो मामराज जाट को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर घायल हो गया। युवकों ने हमारे पीछे मारने की नीयत से गाड़ी दौड़ाई और भाग कर हमने प्राण बचाए। मामराज को महाजन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। गांव लाखनसर के ग्रामीण भी इन युवाओं की मदद के लिए प्रयास कर रहें है।