Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अप्रैल 2022। आगामी 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके अनुयायियों द्वारा रैलियों व सभाओं का आयोजन किया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ में जयंती की पूर्व संध्या पर कल शाम को विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। राजेन्द्र नोसरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि रैली में बड़ी संख्या में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से बाबा साहेब के अनुयायी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। नोसरिया ने बताया कि रैली कमेटी ने आयोजन की तैयारियां कर ली है और रैली कल शाम 5 बजे वाल्मीकि बस्ती मोमासर बास से रवाना होकर मुख्य बाजार होते हुए अंबेडकर भवन सरदारशहर रोड पहुंचेगी व यहां सभा के रूप में रैली पूर्ण की जाएगी।

मोमासर में होगा जयंती समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव मोमासर में भीम युवा शक्ति संगठन की बैठक में युवाओं ने 14 अप्रैल को धूमधाम से गांव में रैली निकालने का निर्णय लिया है। संगठन के मनीष मेघवाल व बलबीर कमलिया ने बताया कि रैली गांव के उत्तरादा मोहल्ले से निकल कर मुख्य रास्तों से होते हुए दिखनादा मोहल्ले में पूर्ण होगी। इस दौरान गांव के बाबूलाल मेघवाल, रणजीत खटीक, मनोज वाल्मीकि, बजरंग मेघवाल, ओमप्रकाश मेघवाल, अर्जुन वाल्मीकि, मांगीलाल नायक, प्रेम नायक, राजू नायक, शीशपाल, बनवारी, नरेश, किशन, श्रवण, उमेश, रेन्वत, कालू सहित अनेक युवा मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में भीम युवा शक्ति संगठन की बैठक में युवाओं ने लिया रैली का निर्णय।