Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-10-04 at 23.10.06 (1)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2024। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी शनिवार को पारिवारिक वानिकी पर 6 ज़िलों के पर्यावरण प्रेमियों से डूंगर कॉलेज के गांधी वन में संवाद करेंगे। चौधरी विशेष विमान से सुबह 10:30 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेगे। वहीं से शहीद कैप्टन चन्द्र चौधरी व मेजर पूर्ण सिंह सर्किल पर पुष्पांजलि अर्पित कर राजकीय डूंगर कॉलेज, बीकानेर स्थित गांधी संस्थागत वन पहुंचेगें। यहां महाविद्यालय प्राचार्य डॉ राजेंद्र पुरोहित, संकाय सदस्यों व विद्यार्थियों सहित अनेक नागरिकों द्वारा चौधरी की अगवानी की जाएगी। वे गांधी वन खंड व देव जसनाथ जन पौधशाला का निरीक्षण कर पौधारोपण करेंगे। यहीं हनुमानगढ़, चूरु, अनूपगढ़, श्रीगंगानगर और फलोदी के पारिवारिक वानिकी कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे और पारिवारिक वानिकी के अन्तर्गत विकसित 200 गांधी संस्थागत वनों के बारे में जानकारी लेंगे। प्रोफ़ेसर श्यामसुंदर ज्याणी ने बताया कि ये गांधी वन ऑक्सफॉर्ड विश्वविद्यालय, इंग्लैंड एवं संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा आहूत नेचर पॉजिटिव यूनिवर्सिटी नेटवर्क का हिस्सा है। 6 ज़िलों से आने वाले कार्यकर्ता अपने ज़िलों में विकसित पारिवारिक वानिकी गांधी वनों के छायाचित्र चौधरी को भेंट देंगे। यहां से जयंत चौधरी चरण सिंह कन्या छात्रावास में ग्रामीण छात्राओं से संवाद करेंगे। वे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बीएसएफ़ का भ्रमण करने के बाद वेटरनरी विश्वविद्यालय में जनसभा को संबोधित करेंगे।

पहुंचेगे डाबला तालाब।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयंत चौधरी शनिवार शाम को देव जसनाथ की अवतरण स्थली डाबला तालाब में देव जसनाथ तलाई का उद्घाटन करेंगे। जसनाथी समुदाय द्वारा वहां जारी हैबिटैट रेस्टोरेशन कार्यों का अवलोकन करते हुए गुरू जसनाथजी की पर्यावरणीय शिक्षाओं के प्रसार हेतु आयोजित पारिवारिक वानिकी पंचायत में  पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग ज़िलों से आए पर्यावरण प्रेमियों व स्थानीय समुदाय से संवाद करेंगे। रात्रि में जसनाथ जी के पांच दिवसीय आसोज मेले के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। सती माता काल्लदे धाम के महंत मोहन नाथ सिद्ध ने बताया कि जयंत चौधरी विश्व प्रसिद्ध अग्नि नृत्य देखेंगे और रुँख प्रसाद वितरण की शुरुआत करेंगे।