Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
mews-updated
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2022। शुक्रवार को मंदिर, घर और विद्यालयों में जन्माष्टमी पर अनेक आयोजन हुए और सैंकड़ा नागरिक व विद्यार्थी इस पर्व से जुडें। कस्बे की राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल, शिशु भारती शिक्षण संस्थान व मदर केडी स्कूल में धूमधाम से उत्सव मनाया गया। विद्यार्थी रंग बिरंगी पोशाकों में सजधज कर आए और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में मनाया कृष्ण जन्मोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इसी सत्र में प्रारंभ हुई राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूल ने पहले ही सत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति अनेक आयोजनों में प्रस्तुत की है। विद्यालय में शुक्रवार को आयोजित जन्माष्टमी उत्सव में फैंसी ड्रेस कॉम्पीटिशन का आयोजन किया गया। जिसमें तीन आयु वर्ग में प्रतियोगिता रखी गई। पहली प्रतियोगिता में गार्वी धामा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व द्वितीय स्थान पर निष्ठा महावर रही और तृतीय स्थान योगिता ने प्राप्त किया। द्वितीय प्रतियोगिता में दिव्यांश ने प्रथम स्थान हासिल किया व रामकिशन दूसरे स्थान पर रहें और भूमि सुथार तीसरे स्थान पर रही। वहीं तीसरी प्रतियोगिता में आयुष्मान प्रथम स्थान पर व जान्हवी द्वितीय व यश गट्टाणी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य विमला ग्रर्जर ने बच्चों को कृष्ण के जीवन के प्रसंग बताते हुए सत्य के मार्ग पर चलने की प्ररेणा दी। इस दौरान स्कूल स्टॉफ ने आयोजन की व्यवस्थाओं को संभाला व बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय महात्मा गांधी इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव।

मदर केडी स्कूल में धूमधाम से हुआ सांस्कृतिक आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मदर केडी (इंडिया) उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनाई गई। संस्था के निदेशक प्यारेलाल ढूकिया ने मां सरस्वती व श्री कृष्ण का पूजन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। ढूकिया ने विद्यार्थियों को जीवन में धन व आनंद का अर्थ समझाते हुए मानव जीवन में आंनद की महत्ता बताते हुए कृष्ण जीवन के उदाहरण दिए। नन्हें मुन्ने बच्चे कृष्ण वेशभूषा में सजे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। विद्यार्थियों ने धूमधाम से कार्यक्रम में भागीदारी निभाई व इस दौरान संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर उदय सिंह सहित स्टाफ मौजूद रहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइमस। मदर केडी में मनाया जन्माष्टमी पर उत्सव।

शिशु भारती शिक्षण संस्थान में मनाई जन्माष्टमी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के शिशु भारती शिक्षण संस्थान में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाध्यापक सुभाष सिद्ध ने कृष्ण पूजन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया व बच्चों को कृष्ण के बारे में रोचक जानकारियां दी। अनेक विद्यार्थियों ने कृष्ण के रूप में सज धज कर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। बड़ी संख्या में बच्चों ने आयोजन में भाग लिया तथा इस दौरान स्टॉफ राधा जाखड़, विनोद सारण, नेहा जागीड़, चांदरतन ने सहयोग दिया।

श्रीडूंगरगढ टाइम्स। बच्चों ने सज धज कर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।