Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मई 2022। आज बीकानेर में पुरानी गिन्नाणी यूथ कांग्रेस जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा और जोशीले युवाओं ने यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष का श्रीडूंगरगढ़ में जन अधिकार आपके द्वारा यात्रा के पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान यूथ कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी मंजू तोगर ने गांव गांव जाकर यूथ को कांग्रेस से जोड़ने व देशभर में सांप्रदायिक सद्भाव के माहौल का निर्माण करने की शुभकामनाएं दी। हरिराम बाना ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा के एक एक गांव में यूथ कांग्रेस की टीम पहुंचेगी व नागरिकों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए केन्द्र सरकार की विफलताओं को गिनाया जाएगा। बाना ने कहा कि सौहार्द हम सबका अधिकार है और इसके तहत यूथ कांग्रेस द्वारा सदभावना का प्रसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ क्षेत्र के हर पात्र नागरिक को मिल सके इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान तोगर ने जन अधिकार आपके द्वार अभियान की सराहना करते हुए जन जन से इसे जोड़ने का आह्वान किया। यहां उपस्थित युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मंजू भरत तोगड़, दिनेश जिंगर सीकर जिलाध्यक्ष, हनुमान बांगड़ा नागौर जिलाध्यक्ष, सुशीला सिंवर पूर्व जिलाप्रमुख, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बिशनाराम सिहाग, विधान सभा अध्यक्ष श्रीडूंगरगढ़ सन्तोष गोदारा, बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष धनपत चायल, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस जितेन्द्र कस्वा, देवेन्द्र बिस्सा, प्रदीप शर्मा, दिनेश पिलानियां, रामनिवास गोदारा, धर्माराम भाम्भू, श्रीकृष्ण गोदारा, तोलाराम सिहाग, सीताराम डूडी, आनंद भूरा, शुभम शर्मा, फरहान कोहरी, मांगीलाल बिश्नोई ने अभियान को सफल बनाने के लिए बाना को शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस क्षेत्र में चलाएगी “जन अधिकार आपके द्वार अभियान”।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस के युवाओं ने पोस्टर का विमोचन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पोस्टर विमोचन के साथ ही यूथ कांग्रेस के नेताओं ने बाना को शुभकामनाएं दी।