Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 फरवरी 2021। आज श्रीडूंगरगढ़ में रामभक्तों की उपस्थिति में कस्बे के प्रसिद्ध व्यवसायी व समाजसेवी रहें स्व. चुन्नीलाल सोमाणी परिवार ने रामकाज में भावों के साथ 1 करोड़ 31 लाख की राशि का समपर्ण सौंपा तो माहेश्वरी भवन का प्रागंण जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम का प्रारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। संघ प्रचारक प्रकाशचंद्र गुप्ता ने मुख्य वक्ता के रूप में अयोध्या धाम की महिमा बताते हुए कहा कि जन जन के जीवन का आधार ही राम है और राम मंदिर निर्माण में सहयोग हमें मंदिर से जुड़ने का भाव देता है जो सनातनधर्मियों के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् ताराचंद इन्दौरिया ने की व मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के विभाग संघ चालक टेकचंद बरड़िया, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, उद्योगपति सुभाष मित्तल रहें। कार्यक्रम में स्व. चुन्निलाल सोमाणी के जीवन का परिचय दिया गया जिसमें उन्हें गांव में सेवा के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान कायम करने वाले व्यवसायी बताया। सोमाणी परिवार के लक्ष्मीनारायण-लक्ष्मीदेवी, रतनकुमार-पुष्पादेवी, राधाकिशन-चंदुदेवी व देवकिशन सोमाणी ने समिति के अध्यक्ष जगदीश स्वामी, पालक भैराराम डूडी को राशि सौंपते हुए कहा कि राम की माया रामकाज में समर्पित की है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के खंड संघचालक आशाराम पारीक, विभाग प्रचारक प्रशांत कुमार, जिला प्रचारक कमलसिंह का भी सानिध्य रहा व सत्यनारायण तावणियां, शोभाचंद आसोपा, रामेश्वरलाल पारीक, श्याम महर्षि, सत्यनारायण स्वामी, भंवरलाल दुग्गड़, कोडामल दर्जी, श्रवणकुमार सिंधी, रमेश कुमार मूंधड़ा, सोहनलाल ओझा, हरिप्रसाद मूंधड़ा, ओमप्रकाश पुजारी, कमल सोमाणी, इंदचंद्र तापडिया, सत्यदीप भोजक, बजरंग सेवग, संतोष बोहरा, रामकिशन दर्जी, गुलाबंचद सोनी, जगदीश पुजारी, मांगीलाल राठी, रामचंद्र राठी सहित बडी संख्या में विभिन्न संस्थाओं से जुडे सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं संघ आनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सोमाणी परिवार की ओर से लक्ष्मीनारायण सोमाणी ने परिवार द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों को और अधिक विस्तृत करने की बात कही एवं राम मंदिर में निधि समर्पण करने को सौभाग्य बताया। आभार ज्ञापन करते हुए शिक्षाविद ताराचंद इंदौरिया ने उपस्थित लोगों को जीवन में सामाजिक उत्तरदायित्व पूर्ण करने के लिए समय निकालने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन विशाल स्वामी ने किया। सभी रामभक्तों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया व अतिथियों को राम दुपट्टे पहनाए गए।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा जिले का गौरव सोमाणी परिवार
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा सांसद व केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल आज समर्पण निधि के इस आयोजन में शामिल होने वाले थे परन्तु किसी आवश्यक कार्य के आने से वे नहीं आ सके परन्तु उन्होंने समारोह को वर्चुअल संबोधित किया। मंत्री ने सोमाणी परिवार के राम मंदिर निर्माण किए गए सहयोग के लिए आभार प्रकट करते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सोमाणी परिवार श्रीडूंगरगढ़ ही नहीं वरन बीकानेर जिले का गौरव है। ऐसे भामाशाहों के सहयोग से ही सेवा कार्यों की शोभा होती है और कार्यों का संचालन संभव होता है। उन्होंने कहा कि सोमाणी परिवार दशकों से देश के विकास में भागीदार बना हुआ है। क्षेत्र के युवाओं को रोजगार देने से लेकर भवनों के निर्माण व गौसेवा, मानवसेवा समाजसेवा सभी क्षेत्र में धन का सदुपयोग कर रहें है। सोमाणी परिवार के लक्ष्मीनारायण सोमाणी ने मंत्री का आभार व्यक्त किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत को भी राम दुपट्टा पहना कर सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमाणी परिवार से मातृशक्ति ने दीपप्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत प्रारंभ किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समिति के सदस्यों ने स्व. चुन्नीलाल सोमाणी परिवार का स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समिति पदाधिकारियों ने सोमाणी परिवार सहित अतिथियों को राम दुपट्टा पहनाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमाणी परिवार ने समिति को एक करोड़ 31 लाख का चेक सौंपा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षाविद ताराचंद इंदौरिया ने सोमाणी परिवार का आभार व्यक्त किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में रामभक्त समारोह के साक्षी बने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माहेश्वरी भवन प्रांगण जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।