Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव आज जय श्रीराम के नारों से गूंज रहा है और पूरे क्षेत्र में बच्चे महिलाऐं व पुरूष इसमें अतिउत्साह के साथ ही भाग लें रहें है। कस्बे सहित गांव धनेरू, हेमासर, मोमासर, लाखनसर से ग्रामीणों ने समर्पण निधि समिति को लाखों की राशि सौंपी है। कस्बे में समिति अध्यक्ष जगदीश स्वामी व ग्रामीण इलाकों में भैराराम डूडी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए उनकी राम भक्ति का सम्मान कर रहें है।
कस्बे में दिया ये सहयोग
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास निवासी नरसिंहलाल हरिकिशन राठी ने 51 हजार रूपए, श्रीकिशन ओमप्रकाश पांडिया ने 11 हजार रूपए, कालूबास निवासी किशनलाल झंवर ने 11 हजार, पूर्णाराम सत्यनारायण पारीक ने 11 हजार रूपए की राशि समिति कार्यकर्ताओं को सौंपी।
गांव धनेरू से मिला समर्पण निधि में सहयोग
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गावं धनेरू से ग्रामीणों ने 1 लाख 48 हजार रूपए समर्पण निधि का सहयोग समिति को सौंपा। गांव में सुनील, रणजीत, प्रभुदयाल, रामावतार, बाबूलाल जोशी, राजेश जोशी, रविन्द्र ने गांव की गलियों में घूम कर ग्रामीणों को राममंदिर निर्माण से जोड़ा। गांव के हरिराम पन्नाराम रेवाड़ ने 21 हजार रूपए, श्रीमती प्रभावती देवी ने 11 हजार, मालाराम बोहरा, महावीर मोहनराम जोशी, बाबुलाल सांवरमल बोहरा, कालूनाथ ईश्वरनाथ सिद्ध ने 51 सौ, 51 सौ रूपए तथा डालुराम कालूराम भगवान गौड़ ने 31 सौ रूपए, भंवरनाथ गौरखनाथ, आशीदेवी पत्नी तोलाराम रेवाड़, बालुराम दानाराम पूनियां, जोरादेवी पत्नी जयराम पूनियां, बक्सीराम खामिबाद, पानादेवी पत्नी चांदमल जोशी, हुलासाराम श्रवणराम रामुराम बद्रीराम रेवाड ने 21 सौ, 21 सौ रूपए भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु दिया।
गांव हेमासर से मिला ये हजारों का सहयोग
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 फरवरी 2021। क्षेत्र के गांव हेमासर में ग्रामीणों ने 86, 540 रूपए का समर्पण सहयोग समिति को सौंप दिया है। गांव में नारायण दास स्वामी, अशोक सारस्वत, श्रीकृष्ण तावणियां, सुशील सारस्वा, गजानंद सारस्वा, सुमेर बारूपाल ने घर घर संपर्क कर संग्रहण किया व प्रति परिवार को राम मंदिर से जोड़ा। गांव के नंदलाल, शिवरतन, राधेश्याम ने 11 हजार तथा सुशील कुमार राकेश कुमार, भागीरथ प्रसाद, नारायण दास, श्रीकिसन तावणियां, रामेश्वरलाल कोडाराम खातड़ियां ने 51 सौ, 51 सौ रूपए का सहयोग दिया। गोपालराम नंदलाल तावणियां, विकास कुमार ताराचंद सारस्वा ने 21 सौ- 21 सौ रूपए व किसनलाल पुरखाराम सारस्वा, भंवरलाल सोनी, नारायण प्रसाद हनुमानमल सारस्वा 11 सौ, 11 सौ रूपए का सहयोग किया।
गांव लाखनसर से ग्रामीणों ने दिया समर्पण
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लाखनसर से ग्रामीणों ने समिति को सहयोग राशि सौंपी और भव्य राम मंदिर निर्माण की शुभकामनाएं दी। गांव के भानीनाथ जाखड़ 11 हजार रूपए, हरूनाथ सिद्ध, रामलाल सिद्ध, जैसनाथ सिद्ध ने 51 सौ, 51 सौ रूपए, पुरखनाथ सिद्ध, गोमदराम भादू, फुसनाथ जाखड़, लालनाथ ने 21 सौ, 21 सौ रूपए का सहयोग दिया।
गांव मोमासर, सुरजनसर में ग्रामीणों ने दिया सहयोग
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 1008 शिवनाथ महाराज श्रीनाथ आश्रम गारबदेसर द्वारा मोमासर में संकलन निधि में 3100 रुपये का समर्पण दिया गया। श्रीबिहारीनाथ महाराज गणेश धोरा आश्रम मोमासर द्वारा संकलन निधि में 2100 रुपये समर्पण निधि का समर्पण सहयोग दिया। राजकुमार पुत्र ओमप्रकाश सुथार ने 31 सौ रुपये व सुरवी चेरिटेबल ट्रस्ट के सुरेंद्र पटावरी ने 5100 रुपये की समर्पण निधि भेंट की। गांव सुरजनसर में जवाराराम मघाराम डूडी ने 11 हजार की राशि समर्पण के साथ समिति को सौंपी।