Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अप्रैल 2024। क्षेत्र के गांव कितासर बीदावतान से डाक ध्वजा लेकर 13 अप्रैल को धूमधाम से देशनोक रवाना होगी और चैत्र नवरात्र की पंचमी को माँ करणी के दर्शन करेंगे। गांव के श्रीदुर्गा शक्ति मंडल के युवाओं ने आज तैयारी संबंधी बैठक का आयोजन किया और जिम्मेदारी संबंधी सेवाओं का वितरण किया। मंडल अध्यक्ष पवन तिवाड़ी ने बताया कि शुक्रवार रात गांव के करणी माता मंदिर में भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा और शनिवार सुबह पांचवे नवरात्र को माता के दर्शन के लिए डाक ध्वजा रवाना होगी। गांव के मंदिर से शोभायात्रा के रूप में युवा व श्रद्धालु रोहिड़ा धाम पहुंच कर दर्शन करेंगे। यहां से युवाओं की टोली डाक ध्वजा लेकर दौड़ते हुए यात्रा में रवाना होंगे। पांचवे नवरात्र को देशनोक मंदिर में करणी मां के दर्शन करेंगे। बैठक में भवानीशंकर व्यास, दीपक व्यास, जयदयाल व्यास, पृथ्वीसिंह, ईश्वर नैण सहित अनेक युवा शामिल रहें। मंडल सदस्य जागरण व यात्रा की तैयारियों में जुटे है। लगातार दूसरे वर्ष जाने वाले डाक ध्वजा यात्रा को लेकर ग्रामीणों में जोश व उत्साह का माहौल है।