Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रेल 2023। आड़सर बास स्थित सैन मंदिर में श्रीसैन जी महाराज की 723वीं जन्म जयंति समारोह पूर्वक मनाई जाएगी। जयंति की पूर्व संध्या पर कल रविवार रात मंदिर में जागरण का आयोजन किया जाएगा जिसमें भजन कलाकार लीलू एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। जयंति दिवस पर 17 अप्रेल की सुबह मंदिर में हवन, महाआरती व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। सैन समाज नवयुवक मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश नाई ने बताया कि मंदिर प्रागंण में 11 बजे सैन समाज के नागरिक एकत्र होंगे तथा समाज उत्थान के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ सहित आस पास के गांवो से सैन बंधु उत्सव में भाग लेंगे। समाज के युवा व नागरिक आयोजन की तैयारियों में जुट गए है।