Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में काेराेना का काेहराम हर दिन भयावह हाेता जा रहा है। बुधवार सुबह कस्बे के आड़सर बास निवासी कलाणी परिवार में काेराेना ने ऐसा जख्म दिया कि एक ही घर से दो शव उठे। जहां देवर और भाभी दोनों काे काेराेना ने लील लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आड़सर बास में दिवंगत धनराज कलाणी के पुत्र 38 वर्षीय मुकेश कलाणी एवं बड़े पुत्र कैलाश की पत्नी 42 वर्षीया राेमा कलाणी का निधन काेराेना के कारण हाे गया है। इन दोनों की जांच में राेमा कलाणी ताे पहले संक्रमित आई थी लेकिन मुकेश संक्रमित नहीं पाया गया था। गत 30 अप्रैल काे राेमा देवी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बीकानेर ले जाया गया जहां उनका सीटी स्काेर 24 आया। उन्हें बीकानेर ले जाने के बाद मुकेश की भी तबीयत बिगड़ी एवं 4 मई काे बीकानेर ले जा कर उनकी जांच भी करवाई गई ताे उनका भी सीटी स्काेर 22 आया। ऐसे में दाेनाे जनाें काे बीकानेर जीवनरक्षा चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मृत्यु मंगलवार रात काे हाे गई। उनके शव श्रीडूंगरगढ़ लाए गए है एवं काेराेना प्राेटाेकाल के साथ अंतिम संस्कार किया जा रहा है। अब निजी चिकित्सालय में हुई मृत्यु के कारण भले ही उनकी माैत सरकारी आंकड़ो में काेराेना के कारण ना हाे लेकिन पीपीई कीट में अंतिम संस्कार हाेना, सीटी स्काेर एवं ऑक्सीजन की कमी से मृत्यु हाेने के ये लक्षण काेराेना से मृत्यु हाेने का संदेश दे रहे है। क्षेत्र में आवश्यकता है कि सभी नागरिक अपने घराें में रह कर काेराेना की चैन काे ताेडें।