Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितंबर 2026। सरदारशहर रोड पर स्थित अंग्रेजी के प्रतिष्ठित जयपुर पब्लिक स्कूल में बुधवार को 17 वर्षीय छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिलेभर से 53 टीमें भाग ले रही हैं। जिला स्तरीय आयोजन को लेकर विद्यालय परिसर में खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह नजर आया। उद्घाटन समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। बाहर से आई सभी टीमों व उनके दल संयोजकों के लिए विद्यालय में विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाएं की गई है।
उद्घाटन समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट श्यामसुदंर आर्य, व्याख्याता उशीला बिश्नोई व चंद्रसिंह पूनियां उपस्थित रहें। अतिथियों का विद्यालय संचालक कुंभाराम घिंटाला व एमडी चंद्रमुखी घिंटाला ने स्वागत सम्मान किया। अतिथियों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया व सराहना करते हुए खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। घिंटाला ने सभी का आभार जताते हुए आयोजन में सहयोग देने वालों के प्रति आभार जताया। विद्यालय प्रबंधन के संदीप चौधरी और स्टाफ आयोजन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने में सक्रिय भागीदारी निभा रहा है।