Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ शहर की सरकार चुनने के लिए रह चुनावी रण में अब अंतिम योद्धा मैदान में उतर चुके है। यहां पर दो दिनों में 15 बागियों की नाम वापसी के बाद चुनाव की पिक्चर क्लीयर हो गई है एवं अब कस्बे के 40 वार्डों में 135 प्रत्याशी मैदान में डटे हुए है। इनमें से 40 भाजपा के, 40 कांग्रेस के, 12 माकपा, 6 रालोपा एवं 37 निर्दलीय है। नाम वापसी का यह दो दिनों का दौर भी बेहद मजेदार रहा एवं बागियों की मनुहार करते हुए बडे बडे नेता भी नतमस्तक नजर आए। इस दौर में जहां पार्टी नेताओं की बात मान कर नामांकन उठाने वाले नेताओं का पार्टियों ने स्वागत किया वहीं जो अंतिम समय तक नहीं माने उन पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की तैयारी भी की जा रही है। इस पुरे दौर में कई नाम वापसी ऐसी भी हुई है जिन्होने पार्टी प्रेशर से अपने नाम तो वापस ले लिए लेकिन अभी तक पार्टी को सर्मथन नहीं दिया है। इस दौर में कई बागी तो नाम वापसी के बढ़ते प्रेशर को देखते हुए अपने फोन बंद कर, घरों से गायब भी हुए एवं नाम वापसी का समय बीत जाने के बाद पुन: मैदान में आ गए है। कस्बे में सर्वाधिक नाम वापस वार्ड 6 में हुए है जहां भाजपा कांग्रेस के अलावा चार जनें और मैदान में थे एवं चारों ने ही अपने नाम वापस ले लिए है। इसी प्रकार वार्ड 27 में 3, वार्ड 15, 31, 36 में 2-2 निर्दलियों ने अपने नाम वापस लिए है। दो दिनों तक चले इस घटनाक्रम के बाद माहौल बड़ा ही रोमांचक हो गया है एवं कस्बे में हर गली नुक्कड एवं चौराहों, धूणों पर नाम वापसी, सर्मथन, विरोध यही चर्चाएं चल रही है। लेकिन अभी भी बडी संख्या में निर्दलीय मैदान में होने के कारण चुनावी चौसर जबरदस्त रूप से बीछी हुई नजर आ रही है।