Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20250122-WA0083
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जनवरी 2025। 19 साल पहले देश के लिए शहीद होने वाले किर्ती चक्र विजेता मेजर जेम्स थॉमस की प्रतिमा के लिए आज तक स्थान नहीं देना दुर्भाग्य की बात है। आवश्यकता है कि सरकार वोटों के लालच में लगाए जाने वाले प्रशासन गांवों के संग, प्रशासन शहरों के संग जैसे अभियानों की तर्ज पर प्रशासन देशभक्तों के संग शिविर लगाए। यह बात कही कारगिल युद्ध के हिरो एवं महावीर चक्र विजेता दिगेन्द्र सिंह ने। दिगेन्द्र सिंह बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव बिग्गाबास रामसरा में कबड्डी एवं वॉलीवाल प्रतियोगिता के आयोजन में अतिथि रूप में पहुंचें थे। दिगेन्द्र सिंह ने गांव बिग्गाबास रामसरा के शहीद कैप्टन चंद्रचौधरी के परिवार से मुलाकात भी की एवं इस दौरान बीकानेर में 88 वर्षीया शहीद मेजर जेम्स थॉमस की मां द्वारा उनकी प्रतिमा के लिए स्थान देने के लिए किए जा रहे संघर्ष के बारे में बताया गया। इस पर दिगेन्द्र सिंह ने निराशा जताते हुए ऐसी व्यवस्था को देश के लिए दुर्भाग्यपुर्ण बताया। उन्होने प्रतिवर्ष 15 अगस्त एवं 26 जनवरी से पहले सरकार द्वारा दो दिनों के विशेष शिविर आयोजित कर शहीदों के परिवारों, सैनिकों की समस्याओं के समाधान हेतू विशेष प्रयास किए जाने की आवश्यकता जताई। उन्होने कहा कि शहीदों को सम्मान देने से ही नेता, अधिकारी वास्तविक रूप से राष्ट्रीय पर्वों के दौरान तिरंगें को सलामी देने के अधिकारी बनेगें। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर आप भी देखें उनका वीडियो – https://www.facebook.com/share/v/1CoceCjekG/

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गाबास रामसरा पहुंचने पर शहीद कैप्टन चंद्रचौधरी के परिवार से मिलने पहुंचे कारगिल हीरो एवं महावीर चक्र विजेता दिगेन्द्र सिंह।