Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितंबर 2026। नगरपालिका चुनाव के साइड इफेक्ट सामने आने लगे है। इस दौर में जब पार्टियां भी अपने पक्ष में सोशल मीडिया टीम खड़ी करने में जुटी है तो आमजन को सच झूठ की समझ का फर्क भी स्वयं ही करने की जिम्मेदारी दी गई है। इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद भी पालिकाध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस की शिकस्त के बाद सोशल मीडिया पर एक युद्ध शुरू हो गया है। उपाध्यक्ष चुनाव में तो कांग्रेस के पास स्पष्ट 17 वोट दिखने के बाद भी कांग्रेस क्रॉस वोट के कारण 15 वोट तक सिमट गई। अब ऐसे में कांग्रेस आईटी सेल द्वारा पूर्व विधायक कॉमरेड गिरधारीलाल महिया के खिलाफ जहर उगला जा रहा है। चुनावो के बाद क्षेत्र के प्रबुद्धजन आपसी भाईचारे व स्नेह को चुनाव की बली नहीं चढ़ाने की बात कह रहें है तो वहीं कांग्रेस की आईटी सेल ने सोशल मीडिया पर जो पोस्टें लगाई है माकपा उन्हें आपत्तिजनक बता रही है। माकपा के तहसील सचिव कॉमरेड मुखराम गोदारा ने इसे माकपा के पूर्व विधायक के खिलाफ अपनी निजी खूनस निकालने का जरिया बताते हुए इन पोस्टों का खंडन किया है। गोदारा ने प्रेस नोट जारी कर इन पोस्टों की निंदा करते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। गोदारा ने बताया कि आपत्तिजनक पोस्टों के स्क्रीन शॉट लेकर और जिससे पोस्ट हुई है वह सोशल मीडिया आईडी लेकर गुरूवार को माकपा प्रतिनिधि मंडल एसपी बीकानेर से मुलाकात करेगा। ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी और इनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग एस पी से करेंगे।